Breaking Newsअपराध

*ऋषिकेश /लक्ष्मण झूला -विदेशी महिला से छेड़छाड़ कर किया घायल- हमलावर हुआ गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश 24 मार्च 2023- लक्ष्मण झूला थाने को सूचना प्राप्त हुई कि भूतनाथ मंदिर के ऊपर सड़क पर एक विदेशी महिला को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर घायल कर दिया गया है, तथा वह व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया है।

इस सूचना पर तत्काल थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल विदेशी महिला को कुछ लोगों की मदद से पीएचसी लक्ष्मण झूला पर उपचार हेतु ले जाया गया। वहीं घटना करने वाले फरार व्यक्ति की तलाश और गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु बताए गए हुलिए के अनुसार तत्काल दो पुलिस टीमें गठित कर रवाना करते हुए थाना प्रभारी फोर्स के आवश्यक कार्रवाई हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मण झूला रवाना हुए। थाना लक्ष्मण झूला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल भूतनाथ मंदिर जहां से उक्त व्यक्ति का जंगल में भागना ज्ञात हुआ के आसपास स्थित जंगल में चेकिंग व कॉबिंग की गई तथा एक टीम को सीसीटीवी चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। चेकिंग और कॉबिंग के दौरान उक्त व्यक्ति भूतनाथ मंदिर के नीचे स्थित घने जंगल में छिपा मिला।

उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनुज पुत्र चरण सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी कस्बा रोड जैन मंदिर थाना तीतरो, तहसील नकुड़, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। तत्काल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल विदेशी महिला की उपचार के दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला पूरे फोर्स के साथ अस्पताल में मौजूद रहे, साथ ही डॉक्टरों से विचार-विमर्श के बाद सभी आवश्यक व्यवस्था की गई और डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि महिला को डिस्चार्ज किया जा रहा है। उसकी हालत अब ठीक है उपरोक्त घटना के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला पर पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 11/ 23 धारा 354 /307 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close