Breaking Newsअपराध

*करीब 01 किलो अवैध चरस के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

देवभूमि जेके न्यूज़ थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल दिनांक- 14.3.2023*

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 13.03.2023 को थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग यात्री प्रतीक्षालय भद्रकाली के निकट से समय करीब 21.45 बजे थाना मुनी की रेती पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र चमनलाल नि0 ग्राम चांचक थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर व सोतिन पुत्र पल्ला नि0 ग्राम डालुवाला कला थाना सिडकुल हरिद्वार को मय *स्विफ्ट UK 07 AP 8811 के 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया , जिस सम्बन्ध में थाना मुनी की रेती पर मु0अ0सं0 -21/2023 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया गिरफ्तार शुदा आभि0गण को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*# बरामदगी माल कुल 930 ग्राम चरस

*नाम पता अभियुक्त-

1..राकेश कुमार पुत्र चमनलाल नि0 ग्राम चांचक थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर .. 460 ग्राम चरस
2..सोतिन पुत्र पल्ला नि0 ग्राम डालुवाला कला थाना सिडकुल हरिद्वार…. 470 ग्राम चरस

*पुलिस टीम-
1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल।
2.वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री राजेश बिष्ट
3.उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता थाना मुनिकीरेती
4. Hc 109 पुष्कर रावत
5.कां0 205विवेक कुमार
थाना मुनिकीरेती

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close