Breaking NewsUNCATEGORIZED

*ब्रेकिंग न्यूज़-ऋषिकेश- क्रिकेट के बेताज बादशाह विराट कोहली-अनुष्का शर्मा सपरिवार पहुंचे ऋषिकेश -स्वामी दयानंद आश्रम में पहुंचकर समाधि पर टेका मत्था*

देवभूमि जे के न्यूज़ 30 जनवरी 2023-

क्रिकेट के बेताज बादशाह विराट कोहली सपरिवार ऋषिकेश में शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी दयानंद जी महाराज की समाधि पर मत्था टेका एवं आश्रम की गतिविधियों से रूबरू हुए।

आश्रम के परमाध्यक्ष साक्षातकृतानंद जी महाराज एवं स्वामी शुध्दानंद जी महाराज ने उनको आश्रम के गतिविधियों के विषय में विस्तार से बताया। आश्रम पहुंचकर क्रिकेटर विराट कोहली काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने स्वामी दयानंद जी महाराज की फोटो गैलरी सहित आश्रम के तमाम गतिविधियों का दर्शन किया। मां गंगा की आरती पूजा हवन कर दर्शन किया।
इस अवसर पर स्वामी दयानंद आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा एवं उनकी बेटी वामिका का यह निजी एवं धार्मिक यात्रा है।उनका आश्रम से उनका लगाव है वह अपनी धार्मिक यात्रा पर आश्रम में आए और आश्रम की तमाम धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ी में गिने जाने वाले सबसे सफल बल्लेबाज़ विराट कोहली केवल क्रिकेट जगत में ही सफल नहीं हैं। बल्कि क्रिकेट के साथ-साथ ये एक अच्छे पति और एक अच्छे पिता भी हैं।

विराट कोहली से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां-
केवल 3 साल की छोटी सी उम्र से ही इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद था।
जब ये 9.5 साल के थे, तभी इनके पिताजी इन्हे लेकर राज कुमार शर्मा का पश्चिमी दिल्ली में स्तिथ क्रिकेट स्टेडियम लेकर गए थे।
वर्ष 2003 में राज शर्मा द्वारा अपने अकादमी में बुलाये जाने पर आशीष नेहरा ने मैच में अत्यधिक रन बनाने पर विराट को पुरष्कार से सम्मानित किया था।
दिल्ली के स्टेट कोच अजित चौधरी ने ही इनका निक नाम चीकू रखा था।
क्रिकेट के सिवा इन्हे किसी और क्षेत्र में करियर बनाने का जरा सा भी प्लान नहीं था।
बचपन में इतिहास पढ़ने में इन्हे काफी ज़्यादा रूचि थी, जबकि गणित विषय से इन्हे काफी ज़्यादा नफरत था।
वर्ष 2006 में विराट कोहली के पिताजी की ब्रेन स्ट्रोक से हुई मृत्यु के पश्चात भी दूसरे दिन ये क्रिकेट मैदान पर दिल्ली के लिए खेलने गए और 90 रन बनाकर इस मैच में जीत दर्ज़ किया था।
इन्हे फ़ोन पर लम्बे समय तक बातें करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
आक्रामक होने के साथ ही ये विचारों से काफी ज़्यादा भावुक भी हैं। यह बात तब की है जब वर्ष 2012 में, भारत T20 World cup के सेमी-फाइनल मैच में अपनी जगह बनाने से नाकाम हुआ था, तब इन्हे मैदान पर रोता भी देखा गया था।
भारत सरकार द्वारा विराट कोहली को वर्ष 2013 में अर्जुन अवार्ड, वर्ष 2017 में पद्मा श्री अवार्ड और वर्ष 2018 में इन्हे राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा चूका है।
वर्ष 2017 में ही इन्हे BSF(Border Security Force) का ब्रांड अम्बेस्डर भी बनाया गया था।
इन्हे खानपान का काफी शौख है और इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं की इतने बड़े क्रिकेटर का देश की राजधानी दिल्ली में “NUEVA” नामक रेस्टोरेंट भी है।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में पुजारी दिलीप कुमार, श्रीराम चैतन्य, बीरेंद्र कुमार पांडे, पन्नालाल सहित आश्रम के तमाम कर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close