अजब-गजब!अपराध

*शर्मनाक -पत्नी को दोस्तों के सामने परोसता था पति- दो महीने से चल रहा था हैवानियत का खेल- ऐसे हुआ खुलासा*

डेस्क-बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह पति की इस करतूत का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। किसी प्रकार महिला घर से भाग निकली और पति की हैवानियत की जानकारी पुलिस को दी है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति पिछले दो महीने से अपनी ही पत्नी को दोस्तों के सामने परोस रहा था। जब पीड़ित महिला इस बात का विरोध करती थी तो हैवान पति उसके साथ मारपीट किया करता था। पीड़ित महिला नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करती है और उसका पति ट्रैक्टर ड्राइवर है। पीडित महिला पिछले कई दिनों से पति की करतूत की जानकारी पुलिस को देने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच वह घर से भाग निकली और राजीव नगर थाना पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के ऊपर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजीव नगर थाना के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close