अजब-गजब!

*टिहरी -जनसमस्याओं के निराकरण हेतु लगना था शिविर पर फरियादी आए -अधिकारी नदारद*

देवभूमि जे के न्यूज़ पवनेश भट्ट टिहरी गढ़वाल –

आखिर जनता जाए तो जाए कहां! आज सेम मुखेम में शिविर का आयोजन होना था, जिसमें सभी विभागों से अधिकारियों ने आना था पर मुखेम में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा जो आए वो भी सिर्फ यहां गांव देखा और 5 मिनट बाद सभी चले गए। जनता रोए तो रोए किसके पास और किसके पास अपनी शिकायतें लेकर जाए। जब शासन द्वारा आदेश था तो क्यों कोई नहीं आया और क्यों यह लापरवाही की जा रही है जब शिविरों लगना था मुखेम में तो आज यहां पर क्यों पहुंचे आला अधिकारी क्या यह कागजी कार्यवाही थी, क्या यह जनता को बेवकूफ बनाने की एक नई प्रणाली बना रखी है। कुछ विभागों की इसमें नाम है जिन्होंने शिविर में आना था कृषि पशुपालन मत्स्य पालन सी0 ए0औ सी0 बी ओ डी डी एम ओ इन सब ने आना था पर यहां पर कोई भी नहीं पहुंचा जो आ रखे थे वह मात्र 5 मिनट में सभी चले गए क्या उन्होंने मुखेम नहीं देखा था। क्या उन्होंने जनता की शिकायतें नहीं सुननी थी या सिर्फ कागजों पर ही कार्यवाही करनी थी। यह जनता के साथ एकदम अन्याय हो रहा है जिसके लिए शासन प्रशासन को इन्हीं नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्यों शिविर में कोई नहीं पहुंचा। वरुणपाल शीशपाल रजवार राधा कृष्ण सेमवाल सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि यह जनता के साथ बिल्कुल भी सही नहीं हो रहा है ग्राम वासियों का यही कहना है कि यह जनता के साथ नहीं अच्छा नहीं हो रहा है जब शिविर का आयोजन आज होना था तो क्यों कोई अधिकारी यहां पर नहीं पहुंचा और जो अभी रखी थी वह तुरंत आई और चली गई।

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close