Breaking News
*ऋषिकेश-26 बर्षीय अज्ञात युवक का पेड़ से लटका मिला शव*

देवभूमि जे के न्यूज, 15.11.2022 को सुबह चौकी नीलकंठ क्षेत्र पर प्रधान पति ग्राम तोली धर्मवीर सिंह ने सूचना दी कि गांव के रास्ते के किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या की गई है सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे शव को बाद फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी के पेड़ की टहनी से फंदा खोलकर नीचे उतारा गया जिसकी शिनाख्त के बारे में ग्राम प्रधान, आसपास के लोगों व काम करने वाले मजदूरों से भी जानकारी की गई तो की शिनाख्त नहीं हो पाई मृतक व्यक्ति (उम्र करीब 26 वर्ष) मजदूर प्रतीत होता है। मृतक के पहने कपड़ों से भी कोई आईडी बरामद नहीं हुई है। शव का बाद पंचायतनामा कार्यवाही के शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे तक एम्स ऋषिकेश में सुरक्षित रखा गया है मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ।