ऋषिकेश
*प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों का होगा चालान-रोशन रतुडी़*
देवभूमि जे के न्यूज,24/09/2022- नगर पालिका परिषद, मुनीकीरेती ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध किए जाने के संबंध में पालिका सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में सिंगल यूज प्लास्टिक को नगर क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंध किए जाने हेतु व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत कर नगर क्षेत्र में प्लास्टिक को प्रतिबंध किए जाने का अनुरोध किया गया।कपड़े के थैले,पेपर कप,पेपर ग्लास,पेपर स्ट्रॉ, जुट के बैग आदि इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई।
गोष्ठी का आयोजन पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी द्वारा की गई। इसके साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग करने वालो के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की जाएगी एवम जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
गोष्टी में अधिशाषी अधिकारी तनवीर मारवाह,सभासद विनोद सकलानी,वीरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष चौहान, मनोज बिष्ट, मीनू गोदियाल वंदना थलवाल, बिन्नो चौहान,बबिता रमोला, सुसमा नेगी , धर्म सिंह, गजेंद्र सजवान , व्यापार सभा के अध्यक्ष,प्रतिनिधि एवम व्यवसायिक आदि मौजूद रहे।