UNCATEGORIZEDटिहरी
*राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुखेम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

देवभूमि जे के न्यूज मुखेम15/08/2022-(उपला नबीन ) पबनेश भटृ – स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ मनाई गई इस उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं ने अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हीरामणि सेमवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सहायक अध्यापक कलम सिंह जरधारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य हीरामणि सेमवाल ने बच्चों को संबोधन किया और और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में सेमवाल ने कहा कि यह हमारा 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह था। आज से ठीक 75 वर्ष पूर्व, हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्व रखता है।आज से 75 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।
कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।