धर्म-कर्म
*ऋषिकेश-सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 21जरुरतमंद विद्यार्थींयों कोप्रोत्साहन राशि प्रदान की गई*

देवभूमि जे के न्यूज 12 अगस्त 2022 को सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत इंदिरा नगर नेहरू ग्राम विस्थापित कॉलोनी हॉल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव हर-घर तिरंगा अभियान को मनाते हुए 21 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए एक ₹1000-1000 प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई ,अध्यक्ष दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत जी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ देश प्रेम भी आवश्यक है इसलिए हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा किसी भी प्रकार से बाधित ना हो इसके लिए सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने कहा कि सभी भारत वासियों को अपने घर में तिरंगा लगाने के साथ-साथ तिरंगे की सुरक्षा भी करनी होगी किसी भी तरह से तिरंगे को क्षति नहीं पहुंचने चाहिए यह भी हमारा कर्तव्य है और राष्ट्र के प्रति हमारे प्रेम की भावना को भी उजागर करता है। और वर्तमान समय में आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की मजबूती एकता और अखंडता को प्रदर्शित करता है इसलिए यह वर्ष भारतवर्ष के लिए एक उत्सव का वर्ष है। इस अवसर पर सोसायटी की सचिव अंजना रावत, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह असवाल ,नागेश राजपूत, शिवेंद्र ध्यानी, जयवीर सिंह नेगी कामेश्वर लसियाल आदि सम्मानित शिक्षाविद भी उपस्थित थे।