Breaking Newsअपराध
*ऋषिकेश/लक्ष्मण झूला -शर्मनाक-50 वर्षीय पिता ने किया बेटी के साथ कुकर्म, मारपीट गाली-ग्लौज-हुआ गिरफ्तार*
लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार

देवभूमि जे के न्यूज- 30/03/2022 को वादी रेशमा चौधरी पुत्री किशन चौधरी निवासी किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज छेड़खानी तथा बलात्कार करने के संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स012/2022 धारा 323/504/506/354A/354B/376 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया था अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च अधिकारी गणों की आदेशानुसार पुलिस टीम गठित की गई थी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुराग रसी पता रसी करते हुए आज दिनांक 28/05/2022 को नामजद अभियुक्त किशन चौधरी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र निवासी ग्राम किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को क्वालिटी स्टोर नजीबाबाद चौक कोटद्वार के पास से समय प्रातः 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त-
किशन चौधरी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र निवासी ग्राम किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष।
पुलिस टीम-
महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी
हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु नीरज कुमार
कांस्टेबल 164 मेजर सिंह।