Breaking Newsअपराध
*ब्रेकिंग न्यूज – कैंप में मारपीट और हत्या में नामजद चौथा अभियुक्त नितिन बिष्ट हुआ गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- 14 मई 2022 को वादी मनोज सिंह निवासी गटट्टूघाट थाना लक्ष्मण झूला जिला पौड़ी गढ़वाल ने थाने पर लिखित सूचना दी कि उनके कैंप के निकट स्थित कैंप एकलव्य के संचालक अभिषेक अमित एवं अज्जू द्वारा उनके कैंप शिवालिक में आकर उनके कैंप में काम करने वाले कर्मचारीयों को के साथ बेवजह गाली गलौज किया आने-जाने लगा जिसका विरोध करने पर इसके द्वारा कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके कारण कैंप कर्मचारी यशपाल नेगी, रणसिंह दयाल, देवेश सिंह एवं मुकेश सिंह को गंभीर चोटें आई जिन्हें उपचार हेतु राजकीय अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा यशपाल सिंह को मृत घोषित किया गया घटना में नामजद तीनों अभियुक्तों क्रमश अजय उर्फ अज्जू को 15 माई 2022 तथा अमित व अभिषेक को दिनांक 19 मई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त नितिन बिष्ट की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी, तथा अलग-अलग स्थानों पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। आज दिनांक 24 मई 2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नितिन बिष्ट को पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश बस अड्डा के पास से समय शाम 7:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुंवर
श्री सुनील रावत.
हरिप्रसाद.
जल पुलिस रोहित कुमार.
गिरफ्तार अभियुक्त-
नितिन बेस्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ढाका गांव मुख़र्जी नगर दिल्ली उम्र 36 वर्ष।