उत्तराखण्ड
*उत्तराखंड -रिटायर्ड कर्नल विजय रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात*

दिल्ली-19/01/2022- दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेना से रिटायर्ड) भाजपा में शामिल हुए। विजय रावत ने सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी।उनके शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम उतराखंड के सभी वीर सैनिकों का सम्मान करते हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। शहीद लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत के कार्यों को हम भुला नहीं सकते, हम सभी उत्तराखंड वासियों को उनके ऊपर गर्व है।