Breaking News
*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार में हुआ गिरफ्तार*

हरिद्वार- 01/11/2021 को वादी द्वारा राजस्व उ०नि० पट्टी थल को स्वयं की नाबालिग पुत्री के दिनाँक 31/10/2021 की दोपहर घर से गायब होने सम्बन्धी तहरीर दी गई थी। जिस सम्बन्ध में राजस्व उ०नि० पट्टी थल द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर धारा- 365 भा०द०वि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त मुकदमा थाना थल को हस्तान्तरित किया गया। जिसकी विवेचना महिला उ०नि० पूजा मेहरा द्वारा की जा रही थी। दिनाँक 13/11/2021 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त को चमोली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा उक्त नाबालिग से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि सौरभ पुरोहित नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्त तब से फरार चल रहा था। नाबालिग के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 363/366 /376 भा०द०वि व 3/4/5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त सौरभ पुरोहित की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर, सर्विलांस सैल की मदद से पतारसी-सुरागरसी करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आज अभियुक्त सौरभ पुरोहित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम मटई, पो० मटई, पट्टी गंडासू थाना, जिला चमोली उम्र- 23 वर्ष को सिंधी होटल, धर्मशाला के बाहर कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक की गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का विवरण उ०नि० पूजा मेहरा, का० सुन्दर कोहली, का० धर्मेन्द्र भारती व साइबर/ सर्विलांस सैल से उ०नि० प्रियंका इजराल प्रभारी साइबर सैल, का० अरविन्द कुमार, का० विपिन ओली शामिल रहे।