धर्म-कर्म
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की*

देवों के देव महादेव कै सावन के महीने में विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में लोग विधि विधान से पूजा करने में लगे हुए हैं। आज सोमवार के दिन प्रत्येक मंदिरों में लोग पूजन अर्चन कर रहे हैं इसी परिपेक्ष में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौ माता से आशीर्वाद भी लिया।