Breaking Newsऋषिकेश

*कोरोना संकटकाल मे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निगम महापौर व नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों का ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल ने कोरोना वारियर्स के रूप मे किया सम्मान*

*शहर के व्यापारियों की सेवा के लिए निगम कटिबद्ध-अनिता ममगाई*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश!

ऋषिकेश- कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई सहित निगम अधिकारियों को रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल और ज्वैलर्स ऐसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।

मंगलवार की दोपहर निगम सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में क्लब के अध्यक्ष व
इडिंयन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा)के निदेशक हितेंद्र पंवार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नगर निगम महापौर के नेतृत्व में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रात-दिन कड़ी मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है।
इन तमाम उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन के अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया था।
आज उ इन्हें हम कोरोना वरियर्स के रूप में सम्मानित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर ममगाई ने कहा कि यह सम्मान उनका और अधिकारियों का नहीं बल्कि निगम के तमाम 40 पार्षदों और सभी कर्मचारियों का है जिन्होंने रात दिन अपनी जान की परवाह न करके अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।


आम जनता के साथ व्यापारी जब भी आवाज लगाएंगे सहज रूप से निगम प्रशासन उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त एल एम दास,विनोद लाल, पार्षद शारदा सिंह, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद अशोक पासवान ,पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ,पार्षद राजेश दिवाकर,राजीव अरोड़ा, संजय सकलानी, राजीव अरोड़ा,केशव असुजा, संजय पवार, शिवम गोरा, देवव्रत अग्रवाल, विवेक वर्मा, वैभव गोयल, दीपक तायल,अर्पित पंवार, अजय पंवार आदि मौजूद रहे।

जय कुमार तिवारी

*हमेशा सच का साथ देना! ईमानदारी से आगे बढ़ना, दीनहीनों की आवाज को आगे पहुंचाना। सादा जीवन उच्च विचार और प्रकृति के बनाए हुए दायरे में जीवन निर्वहन करना। झूठ बोलने वालों और फरेब से दूर रहना, कभी किसी के अहित की बात नहीं सोचना। ईश्वर मेरे साथ हमेशा खड़े हैं!*

Related Articles

error: Content is protected !!
Close